देश के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध सीरियाई सेना का व्यापक अभियान जारी है जिसके दौरान दसियों आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है।
सीरिया की समाचार एजेन्सी अलआन की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने शनिवार को हलब, दरआ, हुम्स और इदलिब के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए दसियों आतंकियों को मौत घाट उतार दिया। मारे गये आतंकियों में से कई विदेशी भी हैं। सेना ने इसी प्रकार हलब के एक अन्य उपगनरीय क्षेत्र से आतंकियों को खदेड़ दिया है। लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल ने दरआ क्षेत्र में आतंकियों के एक सरग़ना हसन क़द्दाह के मारे जाने की सूचना दी है।
उधर आईएसआईएल के आतंकियों ने कुर्द बाहुल्य क्षेत्र कूबानी के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की। रोइटर्ज़ ने आईएसआईएल के आतंकियों की ओर से कूबानी के विभिन्न क्षेत्रों पर फ़ायरिंग और बमबारी की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट दी है कि नगर की रक्षा पर तैनात जवानों और आतंकियों के मध्य भीषण झड़पें हो रही हैं।
रोइटर्ज़ का कहना है कि आईएसआईएल के हमलों में कूबानी में कई आम नागरिक मारे गये हैं। अमरीका और उसके पश्चिमी व क्षेत्रीय घटक आईएसआईएल की प्रगति को रोकने के लिए इस गुट के ठिकानों पर निरंतर हमले कर रहे हैं किन्तु आईएसआईएल की अन्य क्षेत्रों की ओर प्रगति से हमलों की शैली पर प्रश्न चिन्ह लग गये हैं।
19 अक्टूबर 2014 - 18:13
समाचार कोड: 645434
देश के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के विरुद्ध सीरियाई सेना का व्यापक अभियान जारी है जिसके दौरान दसियों आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है।